लेगेसी कलेक्टिव ने अनूठी नक्शी कांथा कला कृति का अनावरण किया

52

भारत की जोश और भावना को दर्शाने वाले बकार्डी ब्रांड, लेगेसी कलेक्टिव ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नक्शी कांथा कला को फिर से जीवंत करने के लिए एक पहल की है। लेगेसी कलेक्टिव ने कोलकाता के अहीरटोला सर्बोजनिन दुर्गोत्सव में प्रसिद्ध एनजीओ शी कांथा के साथ अपने सहयोग की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य नक्शी कांथा की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करना और आगे बढ़ाना है। नक्शी कांथा पूर्वी भारत की कढ़ाई (एम्‍ब्रॉयडरी) की एक पारंपरिक शैली है, जो अपनी बारीक कलाकारी के लिए जानी जाती है। भारतीय विरासत तथा दस्तकारी (हाथ से बनाई गई चीजें या कारीगरी) को आगे बढ़ाने की ब्राण्ड लेगेसी कलेक्टिव की सोच के अनुरूप इस कार्यक्रम में 100 फुट लंबे कांथा कपड़ों पर एक खास लाइव प्रदर्शन के जरिये नक्शी कांथा की अनोखी कला को दिखाया गया। इन कपड़ों पर स्थानीय कलाकारों ने बड़ी बारीकी से हाथों से पेंट किया था। ब्राण्ड ने भारत की पारंपरिक कला शैलियों को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए शी कांथा को डोनेशन देने का भी वचन दिया। 

आयशा गुप्तू, हेड, डोमेस्टिक ब्राउन स्पिरिट और आरटीडी, बकार्डी इंडिया, ने इस साझेदारी पर अपना उत्साह व्‍यक्‍त करते हुए कहा, “लेगेसी कलेक्टिव ने देसी कला और दस्तकारी को पुनर्जीवित करने के अपने संकल्प के माध्यम से स्पिरिट ऑफ इंडिया की झलक पेश की  है। शी कांथा के साथ साझेदारी कांथा कढ़ाई की अनोखी परंपरा को संरक्षित करने के हमारे समर्पण को दर्शाती है, जोकि पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का पर्याय है। स्थानीय कलाकारों के साथ काम करते हुए, हम ना केवल कांथा की सुंदरता को सबके सामने लेकर आ रहे हैं बल्कि उन कलाकारों को भी सशक्‍त कर रहे हैं जिन्होंने इस परंपरा को जिंदा रखा।’’

मल्लिका वर्मा, फाउंडर, शी कांथा का कहना है, “लेगेसी कलेक्टिव के साथ साझेदारी कर नक्शी कांथा की खूबसूरती और विरासत को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह सहयोग पारंपरिक कला शैली को लेकर जारूकता फैलाने और उसे जिंदा रखने में मदद करने वाले कलाकारों को सहयोग देने का एक अनोखा अवसर और मंच है। नक्शी कांथा के खूबसूरत डिजाइन को दिखाने के लिए हम दुर्गा पूजा के दौरान त्योहारी जोश के वातावरण का लाभ उठा सकते थे।’’  अपने बारीक पैटर्न और चटक रंगों के लिए ख्यात नक्शी कांथा एक सदियों पुरानी कढ़ाई शैली है, जो कहानी कहने की कला से उत्‍पन्‍न हुई है। इस अनोखे मेल में एक अलग तरह का कांथा स्टिच पैनल देखने को मिला, जोकि परंपरा और आधुनिकता के मेल को दर्शाता है। यह कला ना केवल शी कांथा के कलाकारों के अद्भुत कौशल को दिखाती है, बल्कि लेगेसी कलेक्टिव के भारतीय विरासत तथा स्थानीय कलाकारों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दोहराती है। नक्शी कांथा की खूबसूरती को दर्शाते हुए यह ब्राण्ड ग्राहकों को प्रेरित करने के साथ ही उनसे जुड़ाव बनाना चाहता है। साथ ही इस सांस्कृतिक धरोहर को भी सहेजने में योगदान दे रहा है।