वाममोर्चा  उम्मीदवार देबराज बर्मन  सुबह से ही जोश शोर से कर रहे चुनाव प्रचार

83

जलपाईगुड़ी लोकसभा सीट पर वाममोर्चा से नामित सीपीआई (एम) उम्मीदवार देबराज बर्मन ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार सुबह से चुनाव प्रचार में जुट गए। उन्होंने आज सुबह  अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रैली निकाली.  रैली में काफी संख्या में वाम समर्थकों ने हिस्सा लिया।  रैली में शामिल लोगों ने आज लाटागुड़ी बाजार में लोगों के बीच चुनाव  प्रचार किया। बताया जा रहा है आज दिन भर पार्टी की ओर से जलपाईगुड़ी शहर के शिरीषतला समेत विभिन्न इलाकों में चुनाव  प्रचार  किया जायेगा।