कूचबिहार में देर रात कांग्रेस व तृणमूल प्रत्याशियों के घरों में बमबारी व तोड़फोड़

108

मतदान से एक दिन पहले रात के अंधेरे में तृणमूल कार्यकर्ता के घर में तोड़फोड़ की गयी और घर को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया। घटना के आरोप में कांग्रेस प्रत्याशी के पति के खिलाफ शिकायत की गयी है। घटना को लेकर काफी उत्तेजना फैल गई है। कांग्रेस ने आरोप से इंकार किया है।
दिनहाटा ब्लॉक नंबर 1 के गीतालदह 2 ग्राम पंचायत के खरिजा गीतालदह गांव के तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता हसनुज्जमां ने शिकायत की, कि कल रात जब वह अपनी पार्टी की उम्मीदवार रेशमी सुल्ताना के लिए प्रचार करने निकले थे। तभी उन्हें फोन आया कि उस बूथ की कांग्रेस प्रत्याशी मर्जीना बेगम के पति शाहनूर इस्लाम कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर उनके घर पर तोड़फोड़ और बमबाजी की है। उनकी मां सहारा बीबी ने कहा कि जब उनका बेटा चुनाव प्रचार में व्यस्त था, तब शाहनूर इस्लाम आए और उनके घर में तोड़फोड़ की और बम फेंके। उन्होंने बताया कि हालांकि बम नहीं फटा। सहारा बीबी ने यह भी कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस बल आया और बम बरामद कर ले गया। हालांकि इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।
हालांकि उस बूथ की तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मर्जीना बेगम के पति शाहनूर इस्लाम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके ऊपर पूरी तरह से बेबुनियाद झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं। शाहनूर इस्लाम ने यह भी कहा कि कल रात तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने पहले शाहनूर इस्लाम के घर और उनके पड़ोसियों के घरों पर खुलेआम पथराव किया और उन्हें गंदी गाली-गलौज दी। बाद में उन्होंने खुद अपने घरों में तोड़फोड़ की और उनके खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।