कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शुक्रवार शाम को पुलिस आयुक्त के आदेश के तहत निरीक्षक (आई-कैडर) रैंक के 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से और जनहित में किए गए हैं।
पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर के विभिन्न थानों और विभागों में कार्यरत थाना प्रभारी (ओसी) और अतिरिक्त थाना प्रभारी (एडिशनल ओसी) स्तर के अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। तबादलों में दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य कोलकाता के कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं।
आदेश के तहत पंचसायर, साउथ पोर्ट, हेस्टिंग्स, बेलियाघाटा, अम्हर्स्ट स्ट्रीट, बेहाला, हरिदेवपुर, न्यू अलीपुर, कस्बा, चारु मार्केट, गिरिश पार्क, पार्क स्ट्रीट, बऊबाजार, टॉलीगंज, तिलजला, सिंथी, ठाकुरपुकुर, आनंदपुर, तोपसिया, राजाबागान, नेताजी नगर, जादवपुर, श्यामपुकुर, बड़ाबाजार सहित कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इसके अलावा ईस्टर्न सबअर्बन डिवीजन, साउथ डिवीजन, नॉर्थ डिवीजन, साउथ वेस्ट डिवीजन, सेंट्रल डिवीजन, पोर्ट डिवीजन, स्पेशल ब्रांच, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, ट्रैफिक पुलिस और एसटीएफ से जुड़े अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी महीनों में संभावित चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
आदेश पर कोलकाता के पुलिस आयुक्त ने हस्ताक्षर किए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है
पुलिस महकमे में इस व्यापक फेरबदल को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है।
कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले
