मासूम बेटे के इलाज के लिए दर दर भटक रहा मजदूर पिता , सरकारी मदद की गुहार

202

सात साल का एक मासूम बच्चा जटिल तंत्रिका संबंधी बीमारी से पीड़ित है।आर्थिक रूप से कमजोड़  उसके माता पिता अपनी संतान का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। असहाय परिवार ने  अपने बच्चे के इलाज के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।  बताया जाता है मासूम बच्चा लगातार भी रो रहा है। वह खड़ा होना चाहता है, लेकिन उसके शरीर में ताकत नहीं है। सात साल का  मासूम यह बच्चा निथर बना पड़ा है। मालदा के हरिश्चंद्रपुर-1 प्रखंड के महेंद्रपुर ग्राम पंचायत के गागंदिया गांव निवासी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर  मजदूर  हेदतुल इस्लाम के सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुसब्बीर छह साल से तंत्रिका संबंधी बीमारी से पीड़ित है|

वह चल फिर नहीं पा रहा है और सदैव बिस्तर पर पड़ा रहता है. इलाज के अभाव में वह धीरे धीरे मौत की ओर बढ़ता जा रहा है।  विकलांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद उसे सरकारी  भत्ता  नहीं मिल रहा है| स्वास्थ्य साथी कार्ड भी अब तक नहीं बन पाया है। दूसरी ओर इसे लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इसेे लेकर  सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का मजाक उड़ाया है. बच्चे की मां अजमेरी बीबी ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है| उसका पति दिहाड़ी मजदूर है| मोहम्मद मुसाब्बी उसका सबसे छोटा बेटा है| वह स्वस्थ और सामान्य पैदा हुआ था, लेकिन जन्म के एक साल बाद उसे डायरिया हो गया । तब से वह बीमार रहने लगा । शरीर धीरे-धीरे सुन्न हो जाता है। हाथ –  पैर संकरे हो जाते हैं। सिर सामान्य से बड़ा हो जाता है। वह हर समय बिस्तर पर पड़ा रहता है। वह अकेला नहीं चल सकता। हालाँकि उसके इलाज के लिए मालदा और कलकत्ता ले जाया गया, लेकिन पैसे की कमी के कारण उसे लंबे समय तक इलाज नहीं मिल सका। उन्हें अपने बेटे को ठीक करने के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता है। एक दिहाड़ी मजदूर पति के लिए इतना पैसा जुटाना संभव नहीं है। इसलिए वह  सरकारी मदद की उम्मीद कर रही है। हरिश्चंद्रपुर -1 ब्लॉक के बीडीओ अनिर्बान बसु ने कहा,  उन्हें हालही में घटना के बारे में पता चला।

घटना पर  दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा  यदि बच्चे के माता पिता आवेदन करते हैं तो  यथाशीघ्र मदद की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने  बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की| दूसरी ओर  कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष अब्दुस शोभन  ने इसपर कटाक्ष करते हुए कहा  तृणमूल के शासन में  जो कटमनी दे सकता है उसकी का काम होगा। यह सरकार गरीबों की मदद नहीं कर सकती। वहीँ  तृणमूल नेता संजीव गुप्ता ने इसपर पलटवार करते हुए कहा, “उन्होंने मीडिया के माध्यम से इसके बारे में सुना । उन्होंने कहा  जिन लोगों ने सरकारी परियोजना के लिए  आवेदन किया है, उसे इसका लाभ मिल रहा है। अगर इस परिवार  को स्वास्थ्य साथ कार्ड नहीं मिला, तो मामले को देखा जाएगा। उसे जल्द  स्वास्थ्य साथी कार्ड प्रदान किया जाएगा। वहीँ कांग्रेस को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘झूठी आलोचना करना उसका काम है| अगर कांग्रेस नेताओं को कार्ड नहीं मिले तो वे लोग उनका कार्ड बना देंगे।