छठ पूजा के उपलक्ष में निकली कलश-यात्रा 

101

छठ पूजा के उपलक्ष में जलपाईगुड़ी शहर में शुक्रवार को रंगारंग कलश यात्रा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि छठ पूजा शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो रही है। छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरु कर दी गयी है।

जलपाईगुड़ी शहर की कामारपाड़ा छठ पूजा समिति ने कलश यात्रा के माध्यम से विशाल जुलूस निकाला। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने इस कलश यात्रा की शुरुआत की।

श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने झाड़ू से सड़क की सफाई की। एक अन्य समूह द्वारा सड़क धोने के बाद, महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा शुरू की। इस प्रकार जुलूस ने पूरे जलपाईगुड़ी शहर की परिक्रमा की। सनद रहे कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते कोई जुलूस नहीं निकला। लेकिन इस बार कोरोना का प्रकोप न होने के कारण कलश  यात्रा बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। इस यात्रा में जलपाईगुड़ी शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।