जलपाईगुड़ी : भाजपा उम्मीदवार बदलने की मांग में दीवार लेखन , पार्टी ने कहा ‘साजिश’

371

जलपाईगुड़ी नगर पालिका के 24 नंबर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के बदले जाने की मांग में  दीवार लेखन को लेकर काफी तनाव देखा गया। बताते चले  जलपाईगुड़ी नगर पालिका के  24 नंबर वार्ड से  देवाशीष    चक्रवर्ती भाजपा के उम्मीदवार बने हैं। उनके खिलाफ दीवार लेखन किया जा रहा है। दीवार पर लिख कर लोग उन्हें बदलने की मांग कर रहे हैं।

दूसरी ओर  भाजपा उम्मीदवार ने इसे साजिश करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। रविवार सुबह प्रचार के दौरान मामले के प्रकाश में  आने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी. देवाशीष ने कहा कि हालांकि उनके समर्थन में दीवार पर लगे चित्र और चिन्ह सही थे, लेकिन किसी ने ‘भाजपा प्रत्याशी को बदलने की मांग’ लिखा था।  

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे विपक्ष का हाथ है। दूसरी ओर  वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस के उम्मीदवार और लंबे समय से पार्षद रहे अमलान मुंशी ने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले जलपाईगुड़ी में एक अस्वास्थ्यकर राजनीतिक माहौल बनाने की साजिश रची जा रही है । उन्होंने कहा शहर के बुद्धिजीवियों से लेकर आम लोग कोई इसे स्वीकार नहीं करेगा।