जलपाईगुड़ी जिला पुलिस की ओर से आज सम्मानपूर्वक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को जलपाईगुड़ी पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले की महिला पुलिस और सिविक पुलिस कर्मियों को उनके विभिन्न योगदानों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाशासक शमा परवीन, पुलिस अधीक्षक उमेश गणपत खंडबहाले और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने महिलाओं को किया सम्मानित
