सिलीगुड़ी में आज ‘जल जीवन मिशन’ के सुपरवाइजरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन और डेपुटेशन कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे बड़ी संख्या में सुपरवाइजर सिलीगुड़ी के थाना मोड़ पर एकत्रित हुए। वहां से संगठन ने एक विरोध मार्च निकाला, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ज्योतिर्मयी स्कूल के समीप स्थित पी.एच.ई. (PHE) कार्यालय तक पहुँचा।
इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व श्रमिक संगठन ए.आई.यू.टी.यू.सी. कर रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत कार्यरत सुपरवाइजरों की कई लंबित मांगें हैं, जिन्हें लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इन मांगों को प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने के लिए आज का यह डेपुटेशन कार्यक्रम रखा गया था।
दोपहर करीब 1:00 बजे सुपरवाइजरों का दल पी.एच.ई. कार्यालय पहुँचा और अपनी मांगों का ज्ञापन उच्च अधिकारियों को सौंपा। संगठन की ओर से सभी संबंधित सुपरवाइजरों से समय पर पहुँचने की अपील की गई थी, जिसके चलते भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
