पैसेंजर और कॉमर्शियल वेईकल बनाने वाली टाटा मोटर्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इसके शेयरों में बिकवाली की यह आंधी इस मीडिया रिपोर्ट पर आई, जिसमें दावा किया गया है कि इसकी यूनिट जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) को साइबर हमले में करारा शॉक लगा है। यह शॉक इतना तगड़ा है कि इसके चलते इसे वित्त वर्ष 2025 में हुए पूरे मुनाफे से अधिक नुकसान की आशंका है। इस वजह से टाटा मोटर्स के शेयर फिसल गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 3.43% की गिरावट के साथ ₹659.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.71% टूटकर ₹657.40 पर आ गया था।
ata Motors के लिए जेएलआर कितना अहम?
जगुआर लैंड रोवर को झटके पर टाटा मोटर्स इसलिए परेशान है क्योंकि इसके कंसालिडिटेड रेवेन्यू में करीब 70% हिस्सेदारी जगुआर लैंड रोवर की ही है। जगुआर लैंड रोवर इस समय दिक्कतों से जूझ रही है तो दूसरी तरफ भारत में टाटा मोटर्स के लिए इस नवरात्रि की शुरुआत दमदार रही। कंपनी ने नवरात्रि के पहले दिन 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी की और 25 हजार से अधिक इंक्वायरी आई।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
टाटा मोटर्स के शेयर पिछले साल 27 सितंबर 2024 को ₹1000 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह सात महीने में 45.75% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹542.55 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
