नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए ‘जागो नारी जागो वह्निशिखा’ संस्था ने निकाली ‘अधिकार यात्रा’

नारी उत्पीड़न के खिलाफ और नारी के सम्मान की सुरक्षा के लिए ‘जागो नारी जागो वह्निशिखा’ संस्था के तत्वावधान में आज मालदा शहर में ‘अधिकार यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा में लगभग पांच सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। 

यह अधिकार यात्रा 9 दिसंबर को कूचबिहार से शुरू हुई थी और आज मालदा पहुँची। मालदा में यह यात्रा मालदा टाउन स्टेशन से शुरू हुई और पूरे शहर का परिक्रमा किया। शहर परिक्रमा के बाद LIC मोड़ पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा में वक्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में अपने विचार रखे। आयोजकों ने बताया कि इसके बाद यह अधिकार यात्रा कोलकाता के लिए रवाना होगी और 16 तारीख को वहाँ पहुँचकर एक प्रतिभा सभा में नारियों की सुरक्षा का संकल्प लेने के साथ इस यात्रा का समापन किया जाएगा।

By Sonakshi Sarkar