ITC Mangaldeep नेपेशकिया ‘दिलसेकरोबात, भगवानकेसाथ’ कैंपेन

103

भारत के प्रमुख अगरबत्ती ब्रांड ITC Mangaldeep ने अपने नए कैंपेन ‘दिल से करो बात, भगवान के साथ’ की घोषणा की है। इसका मतलब है ‘भगवान को अपना विश्वासपात्र बनाएं।’ यह कैंपेन खासतौर पर ईश्वर के साथ दिव्य संबंध को प्रदर्शित करता है। यह इंसानों और भगवान के बीच के रिश्ते को ऐसे दो पक्के दोस्तों की तरह दिखाता है, जो आपस में दिल खोल कर बातें करते हैं। इस कैंपेन के साथ, ब्रांड लोगों के बीच एक खास जगह बनाने की कोशिश कर रहा है जिसमें जीवन, रीति-रिवाज और विश्वास को व्यक्त करने के तरीके जैसे विविध रंग शामिल हैं। ‘दिल से करो बात, भगवान के साथ’ ईश्वर के साथ हमारे रिश्ते की मज़बूती को प्रदर्शित करता है। यह हमें ईश्वर से कोई भी बात न छुपाने के लिए प्रेरित करता है, क्योंकि वे हमारे सबसे विश्वासपात्र मित्र की तरह हैं। यह बेहतरीन कैंपेन ईश्वर के साथ हमारे संबंध को खूबसूरत तरीके से पेश करता है। इस के साथ ही यह हमें ईश्वर के साथ एक व्यक्तिगत और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने के लिए प्रेरित करता है।

यह कैंपेन रोज़मर्रा की बातचीत से प्रेरित है, जहाँ हम अपनी समस्याओं को साझा करते हैं, उनसे सांत्वना चाहते हैं, उनका आभार व्यक्त करते हैं और खास मौकों का जश्न मनाते हैं। यह कैंपेन ईश्वर के साथ आपसी बातचीत की इंसानी जरूरत पर जोर देता है। ‘भक्ति और भलाई की भावना सक्षम बनाने वाला’, यह ब्रांड हमारे प्रमुख त्योहारों के जश्न में ही नहीं बल्कि हमारी आम जिंदगी के खास पलों में की जाने वाली प्रार्थनाओं का भी हिस्सा बनना चाहता है। Mangaldeep जहां मंदिरों में भगवान के दर्शन का एक अहम हिस्सा है, वहीं यह उन प्रार्थनाओं में भी शामिल है जो ज़रूरत के वक्त दफ्तरों, स्टेडियमों और दुकानों पर की जाती हैं। हमारी परवरिश इसी सोच के साथ हुई है कि मंदिर हमारे भगवान का पवित्र स्थान है। वहीं ब्रांड का भी यही मानना है कि भगवान कभी हमारा साथ नहीं छोड़ते हैं। Mangaldeep का मानना है कि प्रार्थनाएं हमारे प्रियजनों को एक साथ ला सकती हैं, साथ ही हमारी विश्वास को मज़बूत बना सकती हैं और हमारे आसपास एक शांतिपूर्ण माहौल स्‍थापित कर सकता है।


इस क्रिएटिव कैंपेन की शुरुआत पर बात करते हुए, ITC में माचिस एवं अगरबत्ती बिजनेस(एमएबी) के चीफ एग्जिक्यूटिव श्री गौरव तायल ने कहा, “इस कैंपेन का उद्देश्य ईश्वर के साथ हमारे खास संबंध को प्रदर्शित करना है। इस कैंपेन के ज़रिए, हम इस सोच से आगे निकलना चाहते हैं कि ईश्वर केवल पूजा स्थलों में ही निवास करते हैं। इसके बजाय हमारा मानना है कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस बात की पूरी संभावना है कि आपको कभी भी किसी दिव्य शक्ति का अनुभव हो सकता है। आम जिंदगी से मिलती जुलती कहानी के जरिए, हम यह दिखारहे हैं कि यह संबंध न सिर्फ ईश्वरीय शक्ति के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है, बल्कि आपसी मेलजोल भी दर्शाता है।”