इसुज़ू मोटर्स इंडिया ने की देशव्यापी आई-केअर प्री समर कैंप की घोषणा

इसुज़ू मोटर्स इंडिया ने अपने ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए देश भर में ‘इसुज़ू आई-केअर प्री-समर कैंप’ आयोजित करने की घोषणा की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के वाहन चलाने का अनुभव देना और उनके वाहनों के लिए निवारक रखरखाव की जांच और आकर्षक लाभ प्रदान करना है। यह विशेष सर्विस कैंप इसुज़ू के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर २३ से २८ मार्च के बीच आयोजित किया जा रहा है।

इस कैंप के दौरान ग्राहक अपने पिक-अप और अन्य रेंज के वाहनों के लिए विशेष ऑफर्स और अनेक लाभ उठा सकते हैं। यह प्री-समर कैंप देश के प्रमुख शहरों जैसे आगरा, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर और कोलकाता सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। चेन्नई, मुंबई और गुवाहाटी जैसे शहरों को भी इस व्यापक सर्विस नेटवर्क में शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकें और आगामी गर्मियों के लिए अपने वाहनों को तैयार रख सकें।

By rohan