इसूजु मोटर्स इंडिया ने अपनी व्यापक डी-मैक्स कमर्शियल व्हीकल रेंज के लिए पेश किया नया कैब-चेसीज़ वेरिएन्ट

64

विश्वविख्यात इसूज, डी-मैक्स पिक-अप को इसके टिकाउनपन, भरोसे और उत्पादकता के लिए जाना जाता है, जो अब कमर्शियल वाहन सेगमेन्ट के उपभोक्ताओं की विशेष ज़रूरतों को पूरा करने के लिए नए कैब चेसीज़ बेरिएन्ट में उपलब्ध होगा। इस कदम के साथ इसूजु मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारत में अपने डी-मैक्स कमर्शियल पिक-अप व्हीकल रेंज का विस्तार किया है। नया इसुजु डी-मैक्स 1.7 सिंगल कैब कैब चेसीज़ स्टैण्डर्ड बेरिएन्ट विभिन्न कारोबारों में लम्बी यात्रा पर जाने वाले व्हीकल ऐप्लीकेशन्स के संबालन के लिए उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करेगा जैसे पेरिशेबल, एफएमसीजी, फूड एवं केटरिंग, लास्ट माईल डिलीवरी आदि। ये उपभोक्ता अब अपने कारोबार की आवश्यकतानुसार अपनी लोड-बॉडीज़ बना सकेंगे। 2.5 लीटर इसूज 4 जेए। इंजन से पावर्ड इसूज डी-मैक्स रेंज के कमर्शियल पिकअप, शानदार एरोडायनामिक एक्सटीरियर डिज़ाइन और बोल्ड लुक के साथ आता है।

बाहर से बोल्ड लुक और पैसेंजर वाहन जैसे इंटीरियर लुक उपभोक्ता को बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। डी-मैक्स रेंज उच्च गुणवत्ता के फैब्रिक, उंचाई के अनुसार एडजस्ट की जा सकने वाली सीट बेल्ट के साथ आती है, जो उपभोक्ता को आरामदायक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करती है। जीएसआई (गियर शिफ्ट इंडीकेटर) से युक्त मल्टी इन्फोर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) क्लस्टर के द्वारा चालक किसी भी परिस्थिति में आदर्श गियर का उपयोग कर सर्वश्रेष्ठ टोर्क, ईंधन प्रबन्धन एवं ड्राइवट्रेन मजबूती को सुनिश्चित कर सकता है। इसूज, डी मैस, मजबूत भरोसेमंद और प्रभावी है। इसे हैवी ड्यूटी आईग्रिप चेसीज पर बनाया गया है। इसूजु. डी-मैक्स का कैब हाई-टेंसाइल स्टील से बना है जो बेहतर सुरक्षा देता है। फ्रंट और रियर सस्पेंशन में स्वतन्त्र कॉयल स्प्रिंग और सख्त लीफ स्प्रिंग हैं, जो बाहन को अधिक स्थिरता देते हैं। यह फ्रंट और रियर क्रंचल जोर, क्रॉस कार फ्रंट बीम, डोर साईड इन्दुजन, कोलाप्सिबल स्टियरिंग कॉलम और अंडरबॉडी स्टील के साथ अधिकतम सुरक्षा देता है। इसके अलावा डी-मैक्स रेंज में ब्रेक ओबरराईड सिस्टम है जो अचानक ब्रेक लगने पर इंजन की पावर को कट कर देती है। (जब ब्रेक और एक्सेलरेटर पैडल का एक साथ दबाया जाता है) नए वेरिएन्ट पर बात करते हुए भी टोरू किशिमोटो, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, इसूज, मोटर्स इंडिया ने कहा, “इसूजु के डी-मैक्स पोर्टफोलियो में डी-मैक्स 1.7 कैब चेसीज़ स्टैण्डर्ड वेरिएन्ट के साथ अब हम उपभोक्ताओं के लिए प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज लेकर आए हैं, जो उनकी विशेष ज़रूरतों को पूरा करने में कारगर होगी।

 भारत में परिवहन संबंधी बदलती जरूरतों को देखते हुए यह भरोसेमंद वाहन बेहतरीन परफोर्मेन्स के साथ उत्पादकता भी बढ़ाता है, जो कारोबारों के लिए महत्वपूर्ण है। डी-मैक्स 1.7 कैब चेसीज़ स्टैण्डर्ड बेरिएन्ट उपभेक्ताओं को लोड बॉडी कान्फीगरेशन चुनने और अधिकतम मूल्य प्रदान करने के लिए प्रत्यास्थता देता है। यह हमारे मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलिया में महत्वपूर्ण विस्तार है, जो उपभोक्ताओं को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने में मदद करेगा। इसुजु डी-मैक्स वेरिएन्ट देश भर में प्रगतिशील बिज़नेस उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन विकल्प है। डी-मैक्स सिंगल कैब 1.7 कैब चेसीज स्टैण्डर्ड बेरिएन्ट आकर्षक 9,99,990/- एक्स-शोरूम, चेन्नई की कीमत पर उपलब्ध है। आज से वाहन की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू की जाएगी।