पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंटेक वेल का होगा निर्माण

94

फुलबाड़ी में वैकल्पिक इंटेक वेल का निर्माण किया जायेगा। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए सिंचाई और पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक गुरुवार दोपहर को नगरनिगम के मुख्य कार्यालय में हुई। बैठक के बाद मेयर ने कहा कि शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए फूलबाड़ी इलाके में वैकल्पिक इंटेक वेल बनाया जायेगा। उसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि वह इस महीने की 9 तारीख को वास्तुकर और अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा करेंगे। सिंचाई एवं पीएचई विभाग द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर यह इंटेक वेल बन जाये तो शहर को पेयजल आपूर्ति करने में काफी सहूलियत होगी।