बंद पड़ी कोल इंडिया जल परियोजना को चार साल बाद फिर खोलने की हो रही पहल

218

अलीपुरद्वार नगर पालिका चार साल के अंतराल के बाद कोल इंडिया जल परियोजना को फिर से खोलने की पहल शुरू की है। नवंबर, 2014 में कोल इंडिया ने अलीपुरद्वार नगर पालिका की देखरेख में यहां एक पेयजल परियोजना शुरू की। कम कीमत में घर घर  गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने के लिए  एक निजी जल कंपनी की देखरेख में यह परियोजना शुरू की गयी थी  लेकिन प्रोजेक्ट चलाने के महज दो साल बाद ही नगर पालिका के साथ इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। ।

उसके बाद परियोजना बंद कर दी गई थी। इस परियोजना को एक अन्य  संगठन के जरिये दोबारा खोलने की  पहल शुरु की गई है। आज नगर पालिका के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रोसेनजीत कर समेत नगर पालिका के अधिकारियों ने जल परियोजना का दौरा किया. नगर पालिका के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष का दावा है कि नगर पालिका जल्द ही परियोजना शुरू करेगी और लोगों के घरों में कम कीमत पर स्वच्छ पेयजल पहुंचाएगी।