लापता मछुआरे के बारे में चला पता, सभी हैं सुरक्षित 

64

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के समुद्र में मछली पकड़ने वाली तीन ट्रॉलरें लापता हो गई थीं, जिन पर 49 मछुआरे सवार थे। उनकी तलाश जोरशोर से की जा रही थी, लेकिन चार दिनों तक समुद्र में गोता लगाने के बाद इन मछुआरे के विषय में जानकारी मिल गई है। एफबी नीलकंठ ट्रॉलर सुंदरबन के चंदखली फ़ॉरेस्ट कैंप के पास पाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने  ट्रॉलर को बरामद किया है। भारत बांग्लादेश सीमा गोसावा इलाके से बरामद किया गया है और सभी मछुआरों को सुरक्षित कैंप में लाया गया है। 

मंगलवार को एक अन्य मछुआरे के ट्रॉलर को बचाया गया था मत्स्यजीवी संगठन के तरफ से सभी मछुआरों को कैंप में रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है। चार दिनों तक खुले समुद्र में तैरने के बाद उनकी सुरक्षित मिलने से परिवार वाले काफी खुश है। आपको बता दें कि कई मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर 10 सितंबर को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र में सुल्तानपुर मछली पकड़ने के बंदरगाह से निकले थे और उन्हें 15 सितंबर को वापस लौटना था। हालाँकि, रविवार को, जबकि अन्य मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर बंदरगाह पर लौट आए, 49 मछुआरों के साथ तीन ट्रॉलर वापस नहीं आए थे।