इंद्रिया, आदित्य बिरला ज्वेलरी ने सिलीगुड़ी में अपने नए स्टोर के शुभारंभ के साथ पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया

इंद्रिया, आदित्य बिरला ज्वेलरी ने सिलीगुड़ी में अपने नए फ्लैगशिप स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की, जिससे पूर्वी भारत में ब्रांड की मौजूदगी का दायरा और बड़ा हो गया है। “पूर्वोत्तर के द्वार” के नाम से मशहूर सिलीगुड़ी, उत्तरी बंगाल का एक मुख्य व्यावसायिक केंद्र है जिसे अपने लगातार बढ़ रहे आभूषणों के बाजार के लिए जाना जाता है। अव्वल दर्जे की कारीगरी और खानदानी गहनों के प्रति इस शहर का गहरा लगाव, सही मायने में पारंपरिक कारीगरी को नए जमाने के डिजाइनों के साथ मिलाकर पेश करने के इंद्रिया के विज़न से पूरी तरह मेल खाता है।

सिलीगुड़ी के सेवोक रोड पर क्वींस पार्क में स्थित में इंद्रिया का यह नया स्टोर ग्राहकों को सुकून के साथ खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे जाहिर है कि यह ब्रांड बारीक कारीगरी और आज के जमाने के ज्वेलरी इनोवेशन को एक साथ लाने के प्रति समर्पित है। इस स्टोर के हर कोने को काफी सोच-समझकर बनाया गया है, जिसमें एक ब्राइडल लाउंज और खास तौर पर तैयार किए गए कारीगरी रूम के साथ-साथ 28,000 से ज़्यादा बेहद खूबसूरत डिज़ाइनों का काफी बड़ा कलेक्शन मौजूद है। उत्तर बंगाल के व्यापारिक केंद्र के तौर पर सिलीगुड़ी के शानदार धरोहर की झलक इस स्टोर में दिखाई देती है। इंद्रिया अपने इस विस्तार के माध्यम से, सिलीगुड़ी के ग्राहकों के लिए हमेशा कायम रहने वाली धरोहर और आधुनिक डिजाइन पर आधारित सच्ची सुंदरता लेकर आया है।

इंद्रिया के नए स्टोर का शुभारंभ एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे पूरे भारत में ब्रांड का नेटवर्क 45 जगहों तक फैल गया है। अब ब्रांड के दिल्ली में छह स्टोर्स; मुंबई में पांच स्टोर्स; हैदराबाद में चार स्टोर्स; पुणे में तीन स्टोर्स; अहमदाबाद, जयपुर, पटना, बेंगलुरु, इंदौर और लखनऊ में दो-दो स्टोर्स; तथा जोधपुर, सूरत, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गया, जम्मू, छत्रपति संभाजीनगर, चंडीगढ़, मैंगलोर, कोलकाता, कटक और सिलीगुड़ी जैसे प्रमुख शहरों में एक-एक स्टोर हैं।

इस मौके पर, इंद्रिया के सीईओ, श्री संदीप कोहली ने कहा, “सिलीगुड़ी का यह नया स्टोर, पश्चिम बंगाल में इंद्रिया की मौजूदगी के विस्तार में एक अहम कड़ी है। अपनी जिंदादिल व्यापारिक संस्कृति और गहनों की शानदार कारीगरी के प्रति गहरे लगाव के कारण, यह शहर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। हम सोच-समझकर तैयार किए गए डिज़ाइन, बेमिसाल कारीगरी और खरीदारी के शानदार अनुभव के ज़रिए मौजूदा स्तर को और बेहतर बनाने के संकल्प पर कायम हैं, ताकि ग्राहकों को सहज तरीके से आभूषणों की खरीदारी का अनुभव मिल सके।”

By Business Bureau