भारत क चाय निर्यात बढ़कर 250 मिलियन किलोग्राम हुआ

2024 में भारत का चाय निर्यात बढ़कर 254.67 मिलियन किलोग्राम हो गया। इस संबंध में चाय बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि: जनवरी से दिसंबर 2024 की अवधि के दौरान भारत से 254.67 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया। यह पिछले वर्ष 2023 में 231.69 करोड़ किलोग्राम था। इसकी तुलना में देश के चाय निर्यात में 9.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उत्तर भारतीय बागानों में 2024 में उत्पादन 154.81 करोड़ किलोग्राम है, जो 2023 में 141 करोड़ किलोग्राम की तुलना में 9.79 प्रतिशत की वृद्धि है। दक्षिण भारत में जनवरी से दिसंबर 2024 तक चाय का उत्पादन 99.86 करोड़ किलोग्राम है, जो 2023 में 90.69 करोड़ किलोग्राम की तुलना में 10.11 प्रतिशत की वृद्धि है।जनवरी से मार्च 2025 तक तीन महीनों में भारत का कुल चाय उत्पादन 69.22 करोड़ किलोग्राम है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 67.53 करोड़ किलोग्राम से थोड़ा अधिक है। उत्तर भारत में जनवरी से मार्च 2025 तक तीन महीनों में चाय का उत्पादन 14.38 प्रतिशत बढ़कर 45.35 करोड़ किलोग्राम हो गया। पिछले वर्ष यह 39.65 करोड़ किलोग्राम था। दक्षिण भारत में इसी अवधि में चाय का उत्पादन 14.38 प्रतिशत घटकर 23.87 करोड़ किलोग्राम रह गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वर्ष यह 27.88 करोड़ किलोग्राम था।

By Arbind Manjhi