क्लासिक लीजेंड्स ने तकनीकी क्षमता और सेवा उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिएनेशनल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया

क्लासिक लीजेंड्स ने तकनीकी क्षमता को मजबूत करने और सेवा उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने की अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इंदौर स्थित पीथमपुर प्लांट में एडवांस्ड नेशनल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया है। यह नया केंद्र भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को विकसित करने और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्नत, व्यावहारिक और कौशल-आधारित तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से रणनीतिक रूप से विकसित यह नेशनल ट्रेनिंग सेंटर वास्तविक परिस्थितियों में डायग्नॉस्टिक्स, सटीक रिपेयर प्रक्रियाओं और संरचित कौशल विकास पर केंद्रित होगा। यह डीलरशिप नेटवर्क से जुड़े तकनीशियनों और सर्विस प्रोफेशनल्स को सहयोग प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सुविधा सेवा गुणवत्ता को मानकीकृत करने और आफ्टरसेल्स उत्कृष्टता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

क्लासिक लीजेंड्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, “जैसे-जैसे हमारे ब्रांड्स का विस्तार हो रहा है, हमारे सर्विस कैपेबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करना बेहद जरूरी हो जाता है। एडवांस्ड नेशनल ट्रेनिंग सेंटर लोगों, कौशल और इंफ्रास्ट्रक्चर में एक रणनीतिक निवेश है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार तकनीशियनों का निर्माण करना और हमारे नेटवर्क में सेवा उत्कृष्टता को मानकीकृत करना है। यह केंद्र यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा कि हर जावा, येज़दी और बीएसए राइडर को एक समान और उच्च गुणवत्ता का ओनरशिप अनुभव मिले।”

By Business Bureau