AM/NS Indiaने विश्वस्तरीय ब्रांडेड उत्पाद Vibrance और Optima के साथ अपनी वैल्यू-एडेड स्टील श्रृंखला का विस्तार किया

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने आज अपने वैल्यू-एडेड स्टील पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए AM/NS Vibrance और AM/NS Optima नामक दो विश्वस्तरीय, प्रीमियम ब्रांडेड स्टील समाधान लॉन्च किए। ये दोनों उत्पाद विशेष रूप से घरेलू उपकरण और औद्योगिक विनिर्माण क्षेत्र में कार्यरत Original Equipment Manufacturers (OEMs) की बढ़ती डिज़ाइन-आधारित आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। आज बाजार में ऐसे स्टील की मांग बढ़ रही है जो सतह की निरंतर समान गुणवत्ता, सटीक मापदंड और बड़े पैमाने पर विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करे। इस परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए AM/NS India ने अपने वैल्यू-एडेड पोर्टफोलियो में ऐसे ब्रांडेड उत्पाद शामिल किए हैं जो आयात पर निर्भरता कम करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों की प्रीमियम गुणवत्ता देश के भीतर ही उपलब्ध कराते हैं।

ये दोनों नए कोटेड उत्पाद अब कंपनी की वैल्यू-एडेड श्रृंखला का हिस्सा हैं, जिसमें Optigal®, Magnelis®, Optigal® Prime और Optigal® Pinnacle जैसे अन्य उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए गुणवत्ता, कार्यक्षमता और टिकाऊ उत्पादन के लिए मान्यता प्राप्त है।

श्री रंजन धर, डायरेक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने कहा: “सटीक उत्पादन करने और ब्रांड की निरंतर गुणवत्ता पर ध्यान देने वाली OEM कंपनियों के लिए कच्चे माल का चयन उत्पादकता, लागत और दीर्घकालिक प्रदर्शन पर सीधा प्रभाव डालता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए AM/NS Vibrance और AM/NS Optima का समावेश हमारी ब्रांडेड स्टील श्रृंखला को और सशक्त बनाता है और OEM कंपनियों को अधिक उत्पादकता तथा मूल्य सृजन में सहायता करता है। ये दोनों कोटेड स्टील उत्पाद हमें नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाले स्टील समाधान प्रदान करने वाले पसंदीदा भागीदार के रूप में और मजबूत बनाते हैं तथा हमारे उद्देश्य ‘Smarter Steels, Brighter Futures’ के अनुरूप हैं। विश्वस्तरीय वैल्यू-एडेड स्टील अब देश में ही उपलब्ध होने से हम ‘Make in India’ और आत्मनिर्भरता अभियान को मजबूत समर्थन दे रहे हैं, साथ ही अपने ग्राहकों को घरेलू और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाने में सहयोग कर रहे हैं।”

By Business Bureau