भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले ईवी- नेक्सॉन ईवी ने 50 हजार कारों की
बिक्री का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि का जश्‍न मनाया

52

टाटा मोटर्स, भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता और भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में अग्रणी कंपनी, ने भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले ईवी, नेक्सॉन ईवी की 50 हजार गाड़ियों की बिक्री का उल्लेखनीय आंकड़ा पार करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। 2020 में अपने लॉन्‍च के बाद से, नेक्सॉन ईवी लोगों को ईवी का व्यावहरिक अनुभव देकर भारत के इलेक्ट्रिकल वाहन बाजार में बड़ा बदलाव लेकर आई है। नेक्‍सॉन ईवी उनके घर का पसंदीदा वाहन बन गया है जोकि लंबी दूरी के सफर करने में सक्षम है। नेक्सॉन ईवी को भारतीय उपभोक्‍ता के लिए ईवी को अपनाने में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के लिए लॉन्च किया गया था। इसके नतीजे के तौर पर यह एक ऐसा प्रॉडक्ट बन गया है, जिसने भारतीयों को इलेक्ट्रिक वाहनों में सफर करने के काबिल बनाया है। नेक्सॉन ईवी की बिक्री फिलहाल भारत के 500 से ज्यादा शहरों में की जा रही है।

यह कार देश के विभिन्न भूभागों में 900 मिलियन किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है और यह सफर अभी भी जारी है। यह नेक्सॉन ईवी खरीदने वाले 50 हजार लोगों के मजबूत आत्मविश्वास को दिखाता है, जो इस वाहन से दूरदराज की यात्रा करते हैं। नेक्सॉन से एक बार में 1500 किमी का सफर किया जा सकता है। औसतन, नेक्सॉन ईवी के मालिक अपनी कार से एक महीने में शहर में और एक शहर से दूसरे शहर के बीच एक महीने में 6.3 मिलियन किमी का सफर तय कर रहे हैं, जो इस यात्रा में 100 से 400 किमी की रेंज देती है। भारत में चार्जिंग के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर से भी इसे मजबूती मिली है। भारत में वित्त वर्ष 2021 से 2023 के बीच चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में 1500 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। आज हमारे पास 6,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन हैं। यह दिखाता है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को आम जनता द्वारा अपनाये जाने की दिशा में आ रही रुकावटें कैसे खत्‍म की जा रही हैं। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलटी लिमिटेड में मार्केटिंग, सेल्स और सर्विस स्ट्रैटेजी के हेड श्री विवेक श्रीवत्‍स ने इस उपलब्धि पर nअपनी बात रखते हुए कहा, “भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नेक्सॉन ईवी को भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया गया है।

इस लॉन्चिंग के पीछे कंपनी का मकसद लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का कूल, स्टाइलिश, व्‍यावहारिक और दुनिया का सबसे बेहतरीन सोल्यूशन प्रदान करना था। नेक्सॉन ईवी के उपभोक्ताओं की संख्या 3 साल में 50 हजार तक बढ़ गई है। यह इस बात की गवाही देता है कि भारतीय उपभोक्ताओं ने किस तरह कहीं भी आने-जाने के लिए अब इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना लिया है। हम इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रारंभिक चरण में अपनाने वालों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने नेक्सॉन ईवी के वादे में अपना भरोसा जताया। इससे उन्होंने भारत में ईवी के इकोसिस्टम को अपना आधार बनाने की इजाजत दी है और उसे वहां तक पहुंचाया है, जहां वह आज है। हम उम्मीद करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग ईवी के वादे पर भरोसा कर इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाएंगे।”