भारतीय हॉकी टीम ने दिलाया पेरिस ओलिंपिक में चौथा ब्रॉन्ज

45

इंडिया और स्पेन के बीच पेरिस ओलंपिक का हॉकी का कांस्य पदक मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 2-1 से जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। लंबे समय के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत ने कांस्य पदक हॉकी में जीता था। हॉकी में ओलंपिक में भारत का ये 13वां मेडल है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, दोनों गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए।