इंडिया फर्स्ट लाइफ ने बीमा एजेंटों के योगदान को सम्मान देने के लिए शुरू किया ‘आजादी एजेंट्स’ अभियान, वित्तीय सुरक्षा में उनकी भूमिका को मिलेगी पहचान

इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ‘आजादी एजेंट्स’ नाम से एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उन बीमा एजेंटों के योगदान को पहचान और सम्मान देना है, जो परिवारों को उनका वित्तीय भविष्य सुरक्षित करने तथा जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में मदद करते हैं।

क्रिएटिव एजेंसी ‘द वॉम्ब’ द्वारा तैयार किया गया यह अभियान कंपनी के ब्रांड वादे ‘जिम्मेदारियां हमसे बांटिये, हल्का लगेगा’ पर आधारित है। इसके माध्यम से बीमा एजेंटों को वित्तीय सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

इंडिया फर्स्ट लाइफ के मुख्य वितरण अधिकारी (एजेंसी एवं एलायंस) सुमीत साहनी ने कहा कि बीमा एजेंट परिवारों को सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने, अपने हितों की रक्षा करने और भविष्य की अनिश्चितताओं के लिए तैयार रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी शुभंकर सेनगुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों की वित्तीय यात्रा में बीमा एजेंटों की भूमिका को अधिक पहचान और महत्व दिलाना है।

‘द वॉम्ब’ के मुख्य क्रिएटिव अधिकारी सुयश खाब्या के अनुसार, यह पहल केवल विज्ञापन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों की सोच में बदलाव लाना, पेशे से जुड़ी पुरानी धारणाओं को तोड़ना और बीमा एजेंटों के बीच अपने काम को लेकर गर्व की भावना विकसित करना है।

इंडिया फर्स्ट लाइफ के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। एक वर्ष तक चलने वाली इस पहल की शुरुआत एक विशेष सम्मान कार्यक्रम से हुई, जिसमें माताओं ने अपने बेटों को परिवार का भविष्य सुरक्षित करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा, अभियान के तहत बीमा एजेंटों के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्हें बैज, विजिटिंग कार्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक अलग पहचान भी प्रदान की जाएगी।

इस अभियान का प्रचार सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर किया जाएगा। इसके प्रभाव और पहुंच का आकलन देशभर के 15 प्रमुख केंद्रों में किया जाएगा, जिनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु सहित अन्य शहर शामिल हैं।

By Business Bureau