विदेशों में भी जाती है सुमित विश्वास की बनाई मूर्तियां, 34 वर्षों से बना रहे हैं माँ दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां 

70

कुछ दिन और, उसके बाद बंगाल और बंगालियों का सबसे पसंदीदा त्योहार दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगी। कई जगहों पर पंडालों का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अलावा कुम्हार भी मूर्तियाँ बनाने लगे हुए है। कोलकाता में एक ऐसे शख्स  हैं, जो पिछले 34 साल से माँ दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां बना रहा है।  विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने को लेकर वे काफी प्रसिद्ध  रहे है। उनके काम की चर्चा विदेशों में होती है। इसका कारण है कि उनकी बनाई मूर्तियों विदेशों में भी जाती है। अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया सहित यूरोप के कई देशों में उनकी मूर्तियां जा चुकी हैं। उनकी बनाई छोटी मूर्तियों को लोग काफी पसंद करते हैं।