आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 के साथ अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करें

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 लॉन्च किया है। यह एक लंबी अवधि की बचत योजना है, जो माता-पिता को उनके बच्चे की भविष्य के खर्चों के लिए पैसे जमा करने और योजना बनाने में मदद करती है, और इसमें गैरंटी वाले फायदे भी मिलते हैं।
आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 के तहत, बच्चे के भविष्य के महत्वपूर्ण पड़ावों जैसे स्कूल, उच्च शिक्षा या शुरुआती जीवन के लिए तय किए गए लक्ष्यों के अनुसार मनीबैक या फिक्स्ड पेमेंट मिलते हैं। खास बात यह है कि माता-पिता फिक्स्ड राशि या बढ़ती राशि के रूप में पेमेंट लेने का विकल्प चुन सकते हैं।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए, विकास गुप्ता, चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने कहा,“आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे माता-पिता को अपने बच्चे का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। इसमें मनीबैक बेनिफिट्स के साथ-साथ पॉलिसी खत्म होने पर गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट भी मिलता है, जो बच्चे को बड़े होने पर फाइनेंशियल सपोर्ट दे सकता है।
इस प्रोडक्ट की एक खास बात है इसमें प्रीमियम में छूट और बेनिफिट्स जारी रखने की सुविधा है, जो माता-पिता की अचानक मृत्यु होने पर बच्चे का भविष्य सुरक्षित करती है। इस सुविधा के तहत, भविष्य के सभी प्रीमियम माफ हो जाते हैं, लाइफ कवर की रकम नॉमिनी को दे दी जाती है और पॉलिसी के दूसरे चुने हुए बेनिफिट्स जारी रहते हैं, जिससे बच्चे का भविष्य और उसके लक्ष्य बिना किसी रुकावट के सुरक्षित हो जाते हैं।
मुख्य लाभों के अलावा, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 में कुछ ऐच्छिक विशेषताएँ भी हैं, जैसे फैमिली इनकम बेनिफिट, जो माता-पिता की अचानक मृत्यु होने पर परिवार को नियमित आय देकर आर्थिक मदद करता है।”

By Business Bureau