पुष्पा स्टाइल में ‘झुकेगा नहीं’! हथियार बेचने आए अपराधी कार्तिक रॉय को सिलीगुड़ी पुलिस ने दबोचा

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शांतिपाड़ा इलाके के निवासी कार्तिक रॉय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कार्तिक रॉय हथियार बेचने के इरादे से इलाके में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड हथियार बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्तिक रॉय का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है।

पुराने मामले: उसके खिलाफ चोरी और योजनाबद्ध तरीके से डकैती जैसे कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।बदलता पेशा: स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्तिक पहले टोटो (ई-रिक्शा) चलाता था, लेकिन धीरे-धीरे वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसके आतंक से शांतिपाड़ा के निवासी लंबे समय से परेशान थे।गिरफ्तारी के बाद जब उसे थाने लाया गया, तो कार्तिक के तेवर कम नहीं हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसने फिल्मी अंदाज में “पुष्पा… झुकेगा नहीं” जैसा व्यवहार करने की कोशिश की। हालांकि, कानून के शिकंजे में आते ही उसका यह ‘फिल्मी टशन’ धराशायी हो गया।

पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जांच केंद्रित है: यह अवैध हथियार वह कहाँ से लेकर आया था?वह इसे सिलीगुड़ी में किसे बेचने वाला था?पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस हथियार तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो काम नहीं कर रहा है। कार्तिक रॉय की गिरफ्तारी के बाद शांतिपाड़ा के निवासियों ने राहत की सांस ली है।

By Sonakshi Sarkar