जलपाईगुड़ी बाजार में पहुँची विशाल आकार की मछली, देखने के लिए उमड़ी भीड

77

जलपाईगुड़ी बाजार में आज एक विशाल आकार की मछली पहुँची थी, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल यह पहली बार है कि इतनी बड़ी मछली जलपाईगुड़ी बाजार में पहुँची थी। यही कारण है कि मछली को देखने के लिए जलपाईगुड़ी बाजार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।  बाज़ार में मछली खरीदने आने वाले लोगों के लिए यह किसी आश्चर्य से कम नही था।

 विक्रेता भी बहुत खुश दिखे क्योंकि शनिवार की सुबह बिहार से एक बड़ी टाइगर फिश मछली जलपाईगुड़ी बाजार में लाई गयी। इसका आकार विशाल और वजन करीब 70 किलो था। मछली व्यवसायी अशोक शॉ दास की मछली दुकान में इसको लाया गया था,जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मछली का वजन करीब 70 किलो है।

 इतनी बड़ी मछली देखने के बाद इसका स्वाद कैसा होगा, यह जानने के लिए खरीदार 500 रुपये प्रति किलो की दर से मछली खरीद रहे हैं। विक्रेता अशोक शॉ  ने बताया कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी टाइगर मछली जलपाईगुड़ी बाजार  में आई है। उनके शब्दों में यह गंगा नदी की मछली है। यह बिहार से लाई गयी है। जलपाईगुड़ी के लोग आज इतनी बड़ी मछली देखकर खरीद रहे है। इस राज्य के अलावा इस मछली की मांग असम में भी काफी।