हॉर्टीकनेक्ट इंडिया एक्सपो का 2026 संस्करण 1 से 3 अक्टूबर तक बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्ज़ीबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस बार एक्सपो का दायरा और व्यापक होगा, क्योंकि यह भारत के बड़े कृषि क्षेत्र से अधिक प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस ट्रेड फेयर का सह-आयोजन मेस्से मुएनचेन इंडिया द्वारा बेंगलुरु स्थित हॉर्टीकनेक्ट ग्लोबल प्रा. लि. के साथ साझेदारी में किया जाएगा।
मेसे मुएनचेन इंडिया के सीईओ और मेसे मुएनचेन के प्रेसिडेंट – (इंडिया, मिडल ईस्ट, अफ्रीका) भूपिंदर सिंह ने कहा, “यह साझेदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी व्यवस्था को क्षेत्र की ताकतों से जोड़ती है। कर्नाटक और दक्षिण भारत फ्लोरीकल्चर, प्रिसिजन फार्मिंग और निर्यात के लिए उत्पादन में बागवानी कारोबार के बड़े केंद्र बन गए हैं। हॉर्टीकनेक्ट इन्हीं खूबियों पर आधारित एक ऐसा मंच देता है, जहां कारोबार के नए मौके बनते हैं।
हॉर्टीकनेक्ट ग्लोबल के सदस्य एवं फ्लोरेंस फ्लोरा के चेयरमैन एस.के. गुटगुटिया ने कहा,
“यह प्लेटफॉर्म इस बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है कि सेक्टर किस तरह विकसित हो रहा है। बागवानी में पहले अपनाई गई उन्नत तकनीकें अब पूरे कृषि क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं और यह प्रदर्शनी उसी बदलाव को दर्शाती है।”
शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बागवानी-केंद्रित ट्रेड फेयर के रूप में स्थापित हॉर्टीकनेक्ट इंडिया अब फसल क्षेत्रों के बीच बढ़ते एकीकरण को दर्शाता है। आयोजकों के अनुसार, बागवानी में पहले अपनाई गई तकनीकें जैसे संरक्षित खेती प्रणालियां, प्रिसिजन सिंचाई, जलवायु-सहनीय इनपुट्स और पोस्ट-हार्वेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर अब फील्ड क्रॉप्स और मिश्रित खेती प्रणालियों में भी व्यापक रूप से उपयोग की जा रही हैं। 2026 संस्करण में संरक्षित खेती, स्मार्ट सिंचाई, जलवायु-सहनीय इनपुट्स और पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट जैसे प्रमुख विकास क्षेत्रों पर फोकस रहेगा, जो घरेलू सप्लाई चेन और कृषि निर्यात दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
