टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, अवनि लखेड़ा ने दिलाया देश को पहला स्वर्ण पदक

233

टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। यह गोल्ड मेडल अवनि लखेरा ने शूटिंग में जीता है। 19 वर्षी अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 249.6 का रहा और प्रथम आईं। पैरालंपिक्स के इतिहास में भारत का शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं सोमवार को डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीता था। वहीं जेवलिन में देवेन्द्र ने सिल्वर मेडल जीता है और सुंदर सिेंह ने कांस्य पदक जीता है।

चीन की खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
जयपुर की अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में 249.6 अंक का स्कोर कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। अवनि ने इस रिकॉर्ड में चीन की खिलाड़ी झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस मुकाबले में यूक्रेन की इरियाना शेतनिक ने 227.5 अंक हालि कर कांस्य पदक जीता। अवनि टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

अवनि से पहले भारत की तरफ से पैरालंपिक खेलों में मुरलीकांत पेटकर (पुरुष तैराकी, 1972), देवेंद्र झाझरिया (पुरुष भाला फेंक, 2004 और 2016) तथा मरियप्पन थंगावेलु (पुरुष ऊंची कूद, 2016) ने स्वर्ण पदक जीते थे|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लखेरा को बधाई दी और कहा कि यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए यह विशेष क्षण है|

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘अविस्मरणीय प्रदर्शन अवनि लखेरा! कड़ी मेहनत की बदौलत स्वर्ण जीतने पर बधाई, जिसकी आप हकदार भी थीं| कर्मशील स्वभाव और निशानेबाजी के प्रति जज्बे से आपने ऐसा संभव कर दिखाया| भारतीय खेलों के लिए यह एक विशेष क्षण है| आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं|