हिंदवेयर इटैलियन कलेक्शन ने डिज़ाइन और सरफेस की बिल्कुल नई रेंज के साथ लॉन्च किया 2026 सिरेमिक टाइल्स कलेक्शन

हिंदवेयर इटैलियन कलेक्शन ने गुजरात के मोरबी में अपना 2026 सिरेमिक टाइल्स कलेक्शन पेश किया, जिसमें सिरेमिक वॉल टाइल्स और एलिवेशन टाइल्स की पूरी रेंज में ढेरों नए डिज़ाइन और फिनिश शामिल किए गए हैं। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपना नया एक्सपीरियंस सेंटर भी खोला, जो ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स और चैनल पार्टनर्स को उत्पादों को करीब से देखने-परखने का जीवंत अनुभव देने की उसकी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।
इस एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन हिंदवेयर लिमिटेड के सीईओ श्री निरुपम सहाय, हिंदवेयर टाइल्स के बिज़नेस हेड श्री पंकज मेदिरत्ता और बाथ एंड टाइल्स की चीफ़ मार्केटिंग ऑफ़िसर सुश्री अरुणिमा यादव ने देशभर से आए 90 से अधिक चैनल पार्टनर्स की मौजूदगी में किया।
अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन रुझानों से प्रेरित यह नया कलेक्शन पैटर्न्स की भरमार पेश करता है, जो अलग-अलग इंटीरियर शैलियों के साथ बड़ी आसानी से मेल खा जाते हैं। घर के मालिक और आर्किटेक्ट शार्प ज्योमेट्रिक, क्लासिक फ्लोरल, स्ट्रक्चर्ड स्ट्राइप्ड, ब्रिक, स्क्वेयर और फ्लुइड वेव जैसे डिज़ाइनों में से अपनी पसंद चुन सकते हैं। इसके अलावा, इस कलेक्शन में बेहद असली जैसे दिखने वाले मार्बल और स्टोन से प्रेरित टेक्सचर भी शामिल हैं, जो हाई-ग्रेड सिरेमिक की मज़बूती के साथ-साथ प्रीमियम मटीरियल जैसा लुक भी देते हैं।
डिज़ाइन की इस विविधता के अलावा, इस कलेक्शन की असली खासियत है इसका कम रखरखाव में सालों-साल टिके रहना। सिरेमिक वॉल टाइल्स घर के अंदर के लिए बनी हैं और आसानी से साफ़ हो जाती हैं। वहीं, मज़बूत एलिवेशन टाइल्स खास तौर पर बाहरी दीवारों, बालकनी और बाउंड्री वॉल के लिए तैयार की गई हैं, जो हर मौसम की मार झेलने में सक्षम हैं और समय के साथ इनका रंग भी फीका नहीं पड़ता।
इस रेंज में 300×600 मिमी वॉल टाइल्स ग्लॉसी, मैट और एंटी स्किड फिनिश में उपलब्ध हैं, वहीं 300×450 मिमी ग्लॉसी वॉल टाइल्स भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा 300×600 मिमी और 300×450 मिमी साइज़ में रेनड्रॉप और रस्टिक फिनिश वाली एलिवेशन टाइल्स भी इस रेंज का हिस्सा हैं।
इस लॉन्च के साथ ही मोरबी के नेशनल हाईवे पर बना 7,200 वर्ग फुट का नया एक्सपीरियंस सेंटर भी खुला, जिसे आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स, डीलर्स और ग्राहकों के लिए एक संपूर्ण ठिकाने के तौर पर तैयार किया गया है। इस सेंटर को खास तौर पर इस तरह सजाया गया है कि यहां रेंज की पूरी डिज़ाइन विविधता, सरफेस फिनिश और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल को असली माहौल में देखा जा सके, ताकि ग्राहकों को यह समझने में आसानी हो कि ये इंटीरियर और एक्सटीरियर टाइल्स डिज़ाइन की विविधता और रोज़मर्रा की मज़बूती में कैसे बेहतरीन तालमेल बिठाती हैं।
लॉन्च के मौके पर हिंदवेयर लिमिटेड के सीईओ श्री निरुपम सहाय ने कहा, “हमारा यह नया सिरेमिक टाइल्स कलेक्शन दिखाता है कि आज भारतीय डिज़ाइन किस दिशा में आगे बढ़ रहा है, यानी इंटीरियर और एक्सटीरियर, दोनों जगहों के लिए ज़्यादा अभिव्यंजक सरफेस और फिनिश की ओर। हम इस लॉन्च को नए बिज़नेस सीज़न की दहलीज़ पर अपने चैनल पार्टनर्स के साथ रिश्ते और गहरे करने की दिशा में एक मज़बूत कदम मानते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मोरबी लंबे समय से भारत में सिरेमिक निर्माण का गढ़ रहा है, और हमारा यह टाइल्स एक्सपीरियंस सेंटर हमें वह पैमाना और कारीगरी सीधे अपने डीलर्स, आर्किटेक्ट्स और ग्राहकों तक एक ही छत के नीचे पहुंचाने का मौका देता है। इससे उन्हें पूरी रेंज को असल इस्तेमाल में देखने का मौका मिलता है, न कि सिर्फ़ अलग-अलग टुकड़ों के रूप में।”
780 से ज़्यादा सक्रिय डीलर्स और 100 एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर्स के तेज़ी से बढ़ते राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के दम पर, हिंदवेयर इटैलियन कलेक्शन टाइल्स सिरेमिक टाइल्स क्षेत्र में अपनी बाज़ार पकड़ को लगातार मज़बूत बना रहा है।

By Business Bureau