जो कहा वो कर दिखाया, गौतम देब ने वादा निभाया – संजय शर्मा

60

सिलीगुड़ी:- ( ) गत वर्ष 19 नवम्बर को शहर के 18 नं वार्ड खुदीराम काॅलोनी मे भयावह अग्निकांड की घटना हुई थी, यह घटना बेहद विकराल एवं संभवत: शहर की अब तक की अग्निकांड की सबसे बड़ी घटना थी, घटना के बाद निगम, जिला प्रशासन ने भी राहत कार्यों मे प्रशंसनीय भूमिका निभाई थी, वार्ड पार्षद संजय शर्मा ने भी सराहनीय सेवा कार्य किये थे, उनके प्रयासों से पीड़ित परिवारों को स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं से भारी मात्रा मे राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं प्राप्त हुई थी, उसी समय वार्ड पार्षद संजय शर्मा के अनुरोध पर शहर के मेयर श्री गौतम देब ने पीड़ित परिवारों को घर बनवा कर देने का वादा किया था, आज 18 नं वार्ड के खुदीराम कॉलोनी मे अनुष्ठानिक रुप से आयोजित समारोह मे मेयर गौतम देब ने ने 30 परिवार को नव निर्मित घरों की चाभियां सौंपी, इस अवसर पर डेपुटी मेयर रंजन सरकार ने इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों का व्यौरा दिया, मेयर गौतम देब ने कहा राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से हम संभवत: राज्य मे पहली बार ऐसा ऐतिहासिक कार्य करने मे सक्षम हुए हैं, हम 30 परिवार को घर देने के साथ साथ उनका रास्ता एवं ड्रेन का कार्य भी किये हैं तथा सामुदायिक शौचालय का का आधुनिकीकरण भी किये हैं। समाज सेवी पापिया घोष ने नगर निगम के सेवा कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। पार्षद संजय शर्मा ने समस्त वार्ड वासियों की तरफ वादा निभाने के लिए मेयर तथा निगम प्रशासन का धन्यवाद किया, उन्होने कहा कि बहुत जल्द वार्ड मे स्थायी स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन होने वाला है। कार्यक्रम मे भारी संख्या मे वार्ड वासियों की उपस्थिति थी। समारोह मे एम आइ सी दुलाल दत, राजेस प्रसाद साह, मानिक दे, बोरो चेयरमेन गार्गी चटर्जी, आलम खान, मिली सिन्हा, जतन शाहा, प्रीती कना विश्वास, पार्षद बासुदेव घोष, अभया बोस, सम्प्रीता दास, विमान तपादार, पूर्व पार्षद निखिल साहनी, कमिश्नर सोनम वांग्दी भुटिया एवं निगम सचिव अनाबिल बाबु भी विशेष रुप से उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि गत वर्ष की इस भयावह अग्निकांड की घटना ने शहर भर को झकझोर दिया था, घटना के बाद शहर वासियों ने बढ़चढ़कर पीड़ितों की सहायता की थी।