हायर एप्लायंसेज़ इंडिया, जो लगातार 16 सालों से दुनिया का नंबर 1 मेजर होम अप्लायंसेज़ ब्रांड है, ने आज अपने Greater Noida फैसिलिटी में आयोजित ‘AI for Air’ इवेंट में अपनी ब्रेकथ्रू Gravity AI Series एयर कंडीशनर को पेश किया। यह नई रेंज AI-AtmoX पर आधारित है और अब तक की हायर की सबसे प्रीमियम और AI इंटीग्रेटेड AC सीरीज़ मानी जा रही है, जो इंडिया में इंटेलिजेंट कूलिंग के लिए नया बेंचमार्क सेट करती है। AI for Air को तीन मुख्य पिलर्स पर बनाया गया है – AI for savings (AI-AtmoX Power Manager के साथ), AI for comfort (AI-AtmoX Neuro के जरिए) और AI for service (AI-AtmoX Auto Clean के साथ)। ये सभी मिलकर एयर कंडीशनिंग को ज्यादा स्मार्ट, एफिशिएंट और लगभग एफर्टलेस बनाते हैं, खासकर इंडियन घरों के लिए। इसी इंटेलिजेंट बेस पर बनी नई Haier Gravity AI Series ACs में कई नेक्स्ट-जेन फीचर्स दिए गए हैं, जैसे AI Climate Control 2.0, जो यूज़र के कंफर्ट पैटर्न को समझ कर कूलिंग को पर्सनलाइज़ करता है, और Dynamic Environmental Adaptation जो इंडोर और आउटडोर कंडीशन के हिसाब से रियल टाइम में परफॉर्मेंस एडजस्ट करता है।
Gravity AI Series ACs के साथ हायर इंडिया में पहला ऐसा ब्रांड बन गया है जो Auto Clean Outdoor Technology ऑफर करता है, जिसमें किसी भी तरह की मैन्युअल मेहनत की जरूरत नहीं होती। इसका पावरफुल रिवर्स एयरफ्लो आउटडोर यूनिट को साफ रखता है, जिससे कूलिंग फास्ट होती है, एनर्जी कंजम्पशन कम रहता है और साल भर रिलाएबल परफॉर्मेंस मिलती है। वहीं इंडोर यूनिट भी हर 240 घंटे में AI Frost Self-Clean प्रोसेस के जरिए खुद को ऑटोमैटिकली साफ करता है। इसी वजह से Gravity AI Series को हायर की अब तक की सबसे एडवांस और फ्यूचर रेडी AC लाइन-अप माना जा रहा है। इस सीरीज़ में AI Target Cooling दिया गया है जो एयरफ्लो को एकदम प्रिसाइज़ तरीके से डायरेक्ट करता है, साथ ही AI Pre-Cooling फीचर भी है, जिसमें 100 मीटर का जियोफेंस काम करता है और यूज़र के घर पहुंचने से पहले ही रूम को ठंडा कर देता है। एनर्जी एफिशिएंसी के लिए इसमें मल्टी-लेवल AI ECO दिया गया है, जो रियल टाइम में एनर्जी यूसेज को ऑप्टिमाइज़ करता है, बिना परफॉर्मेंस से कोई समझौता किए।
इस ब्रेकथ्रू लॉन्च के लिए हायर ने एक एक्सक्लूसिव “AI for Air” इवेंट होस्ट किया, जिसमें इंडस्ट्री लीडर्स, पार्टनर्स और मीडिया को Gravity AI Series ACs का इमर्सिव फर्स्ट लुक दिया गया। इवेंट में लाइव डेमॉन्स्ट्रेशन भी हुए और हायर की लेटेस्ट AI-बेस्ड कूलिंग, सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी और एनर्जी इंटेलिजेंस को शोकेस किया गया। यह इवेंट इंडिया में इंटेलिजेंट एयर सॉल्यूशंस के फ्यूचर को शेप देने की हायर की जर्नी का एक अहम माइलस्टोन रहा।
