ग्राम पंचायत सदस्य व उप प्रधान भाजपा छोड़ तृणमूल में हुए शामिल

96

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा में बड़ी दरार। कूचबिहार जिले में भाजपा के कब्जे वाले एकमात्र ग्राम पंचायत, घोकसडांगा ग्राम पंचायत के सदस्य व उप प्रधान भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गए। कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में उस ग्राम पंचायत के उप प्रधान राजू सरकार और पंचायत सदस्य अधीर सरकार ने कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक के हाथों से तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम पार्टी में शामिल हुए। कूचबिहार जिले की 128 ग्राम पंचायतों में से वर्तमान में भाजपा के पास यही एकमात्र ग्राम पंचायत है। उस ग्राम पंचायत के 14 पंचायत सदस्यों में से पिछले पंचायत चुनाव में बीजेपी ने 9 सीटें और तृणमूल कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। स्वाभाविक रूप से ग्राम पंचायत में बीजेपी का कब्जा हो गया। अब भाजपा के 9 पंचायत सदस्यों में से उप प्रधान सहित एक पंचायत सदस्य आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया। जिससे तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के पंचायत सदस्यों की संख्या बराबर हो गई।