राज्य सरकार ने गुरुवार से 50% यात्रियों के साथ बसें चलाने की घोषणा की है। कूचबिहार उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की सरकारी बसें आज से सड़कों पर दौड़ने लगी है। हालाँकि निजी बसें सड़क पर नहीं उतरीं। कूचबिहार वीरेंद्र चंद्र डे सरकार निजी बस टर्मिनस से कोई बस आज नहीं निकली। बस मालिक एवं कर्मचरियों ने कहा है किराया नहीं बढाए जाने तक वे लोग बस नहीं चलाएंगे। उन्होंने कहा तेल की कीमतों में अस्वाभाविक वृद्धि के बाद 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ बस चलाना मुश्किल है।
कूचबिहार में भी दौड़ रही सरकारी बसें , स्टैंड में खड़ी रही निजी बसें
