गोदरेज प्रॉपर्टीज का विस्तार गुरुग्राम और कोलकाता में बड़ी जमीन की खरीदारी

रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने गुरुग्राम के सेक्टर ६३ए गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड में ११.३६ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बाजार सूत्रों के अनुसार इस सौदे की कीमत लगभग १,००० करोड़ रुपये है। इस आवासीय परियोजना से कंपनी को ४,५०० करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

गुरुग्राम के साथ-साथ कंपनी ने कोलकाता के ईएम बाईपास के पास ५ एकड़ का एक और भूखंड हासिल किया है। यह जमीन पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित एक ई-नीलामी के माध्यम से जीती गई है, जिससे १,६५० करोड़ रुपये के राजस्व की संभावना है। कंपनी के एमडी और सीईओ गौरव पांडेय के अनुसार, इन नई परियोजनाओं के साथ वित्त वर्ष २०२५-२६ के पोर्टफोलियो विस्तार में ४०,००० करोड़ रुपये से अधिक की भविष्य की बिक्री क्षमता जुड़ गई है।

By rohan