ग्लेनमार्क फार्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

794

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने १८ अगस्त २०२१ को मुंबई में सबसे बड़े पिन बैज सेंटेंस, ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए एक विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। सेंटेंस को बनाने के लिए कुल २२३७३ भारतीय फ्लैग पिन बैज का उपयोग किया गया था।

देश भर से १५००० से अधिक डियाबेटोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और फीजिसेन ने भाग लिया और फ्रण्टलाइन वारियर्स को सम्मानित करने की इस अनूठी पहल का समर्थन किया। इस उपलब्धि का उद्देश्य हेल्थकेयर वारियर्स को सम्मानित करना है, जो देशवासियों के जीवन की रक्षा करते हुए कोविड १९ के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं।

भारत में डायबिटीज केयर सेगमेंट में अग्रणी के रूप में, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स दुनिया की पहली कंपनी है जिसने रेमोज़ेन ब्रांड नाम से अपने नोवेल, पेटेंट प्रोटेक्टेड और विश्व स्तर पर शोधित सोडियम ग्लूकोज को -ट्रांसपोर्टर -२ (एसजीएलटी २) इन्हीबिटर रेमोग्लिफ्लोज़िन एटाबोनेट लॉन्च किया है। इसने बाजार में रेमोजन-एम, रेमोजन वी जैसे कई ब्रांड एक्सटेंशन लॉन्च किए हैं। ग्लेनमार्क अपने फेविपिराविर ब्रांड फैबीफ्लू के साथ कोविड-१९  के खिलाफ भारत की लड़ाई में भी सबसे आगे रहा है।