ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने भारत में टाइप २ मधुमेह के प्रबंधन के लिए अपना नया उत्पाद ‘ग्लायपिक’ (सेमाग्लूटाइड) पेश किया है। यह एक जीएलपी-१ उपचार पद्धति है, जिसे भारतीय मरीजों के लिए आधुनिक चिकित्सा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन सीडीएससीओ द्वारा स्वीकृत यह दवा भारत में किए गए विस्तृत चरण ३ के नैदानिक परीक्षणों पर आधारित है, जिसमें इसे भारतीय रोगियों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली पाया गया है।
इस उत्पाद की सबसे मुख्य विशेषता इसकी कम लागत है, जो मात्र ३२५ प्रति सप्ताह के उपचार से शुरू होती है। यह दवा शीशियों पहले से भरे हुए पेन प्री-फिल्ड पेन दोनों रूपों में उपलब्ध है, जिससे मरीजों को इसे लेने में सुगमता होगी। कंपनी के अनुसार, इस पहल का लक्ष्य आर्थिक और जटिलता संबंधी बाधाओं को दूर करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस उन्नत सुई वाले उपचार इंजेक्टेबल थेरेपी का लाभ उठा सकें।
