शाओमी इंडिया ने आज रेडमी 15ए 5जी REDMI 15A 5G भारत में लॉन्च किया। यह एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसे एक सिम्पल आइडिया को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है – यह लोगों के रोज़मर्रा के फ़ोन इस्तेमाल के तरीके के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। चाहे स्ट्रीमिंग हो, स्क्रॉलिंग हो, जुड़े रहना हो, या एक साथ कई ऐप्स चलाना हो, रेडमी 15ए 5जी बिना किसी बेवजह की उलझन के, एक सहज, भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला अनुभव देने पर ध्यान केन्द्रित करता है। आजकल स्मार्टफ़ोन से बहुत ज़्यादा उम्मीदें की जाती हैं, और रेडमी 15ए 5जी को इसी बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी 6300एमएएच की बैटरी एक बार चार्ज करने पर आराम से दो दिनों तक चलने के लिए डिज़ाइन की गई है – फिर चाहे आप वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, कॉल्स और नेविगेशन का कितना भी ज़्यादा इस्तेमाल क्यों न करें। इससे आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ती, जो उन यूज़र्स के लिए खास तौर पर फ़ायदेमंद है जो काफी अधिक सफ़र करते हैं।
और जब आपको फ़ोन चार्ज करने की ज़रूरत पड़ती है, तो यह डिवाइस 15 वॉट चार्जिंग के साथ-साथ 7.5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी और कई सारे काम और भी आसान हो जाते हैं। रेडमी 15ए 5जी में एक बड़ा 6.9-इंच का डिस्प्ले है, जो वीडियो देखने से लेकर ब्राउज़िंग तक, हर चीज़ को ज़्यादा शानदार और जानदार बनाता है। 120 हर्ट्ज़ तक के रिफ़्रेश रेट के सपोर्ट के साथ, फ़ोन इस्तेमाल करने का अनुभव ज़्यादा आसान और तेज़ लगता है – फिर चाहे आप फ़ीड्स स्क्रॉल कर रहे हों या ऐप्स के बीच स्विच कर रहे हों।
इसे असल ज़िंदगी की मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए भी बनाया गया है। 800 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ, इसकी स्क्रीन बाहर धूप में भी साफ़ दिखाई देती है; वहीं वेट टच टेक्नोलॉजीज 2.0 यह सुनिश्चित करती है कि गीले हाथों से छूने पर भी डिस्प्ले एकदम सही तरीके से काम करे। लंबे समय तक फ़ोन इस्तेमाल करने वालों के लिए, इस डिस्प्ले को तीन टीयूवी राइनलैंड TÜV Rheinland सर्टिफ़िकेशन मिले हैं – लो ब्लू लाइट, फ़्लिकर-फ़्री और सर्कैडियन-फ़्रेंडली – जो आँखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करने में मदद करते हैं।
