चौथी टीडब्ल्यूजी बैठक गोवा में शुरू हुई

236

पर्यटन कार्य समूह की चौथी बैठक 19-20 जून को गोवा में आयोजित की जा रही है। वहीं, पर्यटन मंत्रियों की बैठक 21-22 जून 2023 को गोवा में होगी। चौथे पर्यटन कार्य समूह की बैठक में पहुंचने पर जी20 प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से और पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्रूज़ पर्यटन, वैश्विक पर्यटन प्लास्टिक पहल और सार्वजनिक-निजी क्षेत्र की पहल जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम में जी20 सदस्य देशों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभिन्न राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अंतर्देशीय जलमार्गों और तटवर्ती राज्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में क्रूज पर्यटन के विकास के लिए स्थिरता की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जाएगी। “क्रूज़ टूरिज्म को टिकाऊ और जिम्मेदार यात्रा के लिए एक मॉडल बनाना” विषय पर पहले सत्र को केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संबोधित किया, जिन्होंने भारतीय क्रूज़ उद्योग की विशाल विकास क्षमता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “भारत 7500 किलोमीटर की तटरेखा और विशाल नदी प्रणाली के साथ संभावित क्रूज पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां इसके कई बेहतरीन पर्यटन स्थलों का दुनिया के सामने आना अभी बाकी है।”