जी -20 भ्रष्टाचार रोधी कार्य समूह की दूसरी बैठक

76

भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की दूसरी बैठक 25 मई को उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में शुरू हुई. बैठक का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। इस बैठक में जी-20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 90 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भ्रष्टाचार विरोधी बैठक के पहले दिन भ्रष्टाचार मुक्त दुनिया पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान, जी-20 के सह-अध्यक्ष इटली के जियोवन्नी टार्टाग्लिया पोलासिनीi ने उद्घाटन सत्र में अपना मुख्य भाषण दिया। बैठक को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी संबोधित किया, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जी20 इंडिया के प्रयासों की सराहना की और सार्वजनिक क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का आह्वान किया।

इसके बाद, “भ्रष्टाचार विरोधी रणनीतियों के साथ लिंग संवेदनशीलता के सामंजस्य पर जी -20 दृष्टिकोण की तलाश” विषय पर प्रतिनिधियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इससे पहले, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री और कार्मिक और लोक शिकायत राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “जी-20 बैठक का ऋषिकेश में होने वाला आयोजन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करेगा और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ लड़ने के भारत के संकल्प को दोहराएगा। एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मार्च 2023 में गुरुग्राम में हुई थी।