दलसिंगपारा चाय बागान में फंसा पूर्ण व्यस्क तेंदुआ, श्रमिकों के अनुसार और दो तीन घूम रहे हैं बागान में

60

कालचीनी ब्लॉक के दलसिंगपारा चाय बागान में आज फिर से एक तेंदुआ पिंजड़े में मिला। शुक्रवार को चाय बागान के छह नंबर सेक्सन में वन विभाग के एक पिंजरे में एक पूर्ण विकसित तेंदुए को कैद अस्वथा में लोगों ने देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया।

जलदापाड़ा वन प्रभाग के नीलपाड़ा रेंज के वनकर्मियों मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गये।  वन विभाग ने तेंदुए को बकरी का चारा बना कर पिंजरे में रखा था और  तेंदुआ उसे  खाने के लालच में पिंजरे में फंस गया।  गौरतलब है कि तेंदुआ कई दिनों से चाय बागान के आसपास घूम रहा था. यहाँ तक कि स्थानीय  निवासियों और उनके मवेशियों पर भी हमला किया था।

स्थानीय  निवासियों का कहना है कि भले ही एक तेंदुआ पिंजरे में बंद हो गया, लेकिन इलाके में और तेंदुए है. इसलिए श्रमिक मोहल्ला के निवासियों का डर अभी भी दूर नहीं हुआ है। उनका दावा है बागान में दो से तीन और तेंदुए हैं, उन्हें जल्द ही पिंजरे में कैद किया जाना चाहिए।’