तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नाम की घोषणा होने के बाद से ज्योतिप्रिय मल्लिक लगातार कई कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं, लेकिन शनिवार को हबरा विधानसभा क्षेत्र में उन्हें पहली बार एक विशाल रैली का नेतृत्व करते देखा गया। हबरा के देशबंधु पार्क से शुरू होकर यशवंत रोड होते हुए जयगाछी तक निकाली गई इस रैली में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
रैली के दौरान ज्योतिप्रिय मल्लिक के हाथों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखकर वह काफी गदगद नजर आए। अपने संबोधन में उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि “उनकी जीत अब बस समय की बात है।”
उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में हो रही कार्यकर्ता बैठकों में उमड़ रही भीड़ और लोगों का जोश यह स्पष्ट कर रहा है कि जनता का समर्थन किसके साथ है। रैली के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम देखे गए।
