कूचबिहार के शीतलाकुची में गोलीबारी, एक महिला घायल

कूचबिहार के शीतलकुची में फिर गोलीबारी हुई। घटना में एक महिला को गोली मारी गई। घटना बुधवार को शीतलकुची के पथनटुली इलाके में हुई। जानकारी मिली है कि इसकी शुरुआत भेड़ों द्वारा खेत में धान का फसल खा जाने को लेकर हुई। घायल महिला की पहचान रोशना बीबी (35) के रूप में की गयी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भेड़ों के धान खाने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उस समय कथित तौर पर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी को गोली मार दी। घटना में रोशना बीबी के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत शीतलाकुची ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे कूचबिहार रेफर कर दिया गया। शीतलकुची थाने के ओसी मृत्युंजय चक्रवर्ती ने कहा कि गड़बड़ी की सूचना मिली है। घटना जांच के अधीन है।

By Priyanka Bhowmick

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *