प्रीमियम दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड फेनेस्टा ने हावड़ा में नए शोरूम के लॉन्च के साथ पूर्वी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को सशक्त बना लिया है। ईज़ी कन्स्ट्रक्शन द्वारा संचालित यह शोरूम बेलुर, गिरीश घोष रोड़, स्वामीजी अपार्टमेन्ट, ग्राउंड फ्लोर, हावड़ा- 711202 पर स्थित है, जो विकसित होते मुख्य बाज़ारों में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशन समाधान उपलब्ध कराने की फेनेस्टा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नया शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी, एलुमिनियम विंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह शोरूम घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स एवं बिल्डरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगा, जो मजबूत, आकर्षक और ऊर्जा-प्रभावी समाधान चाहते हैं।
लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल फेनेस्टा के विकास के लिए मुख्य बाज़ार रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के मजबूत एवं आधुनिक डिज़ाइन वाले फेनेस्ट्रेशन समाधानों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। ईज़ी कन्सट्रक्शन के साथ यह साझेदारी में हावड़ा में नए शोरूम का लॉन्च क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम समाधानों को सुलभ बनाने तथा हमारी पहुंच बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शोरूम उपभोक्ताओं को हमारी व्यापक प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे रेज़िडेन्शियल एवं कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए सोच-समझ कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।’ इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा पश्चिम बंगाल में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं बेहतरीन परफोर्मेन्स वाले इनोवेशन्स को सुलभ बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है। यह शोरूम फेनेस्टा के कोर मूल्यों- डिज़ाइन की उत्कृष्टता, आधुनिक इंजीनियरिंग एवं उपभोक्ता उन्मुख सेवाओं को एक ही छत के नीचे लेकर आया है।
