दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के नंबर 1 ब्राण्ड फेनेस्टा ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में अपने नए शोरूम के लॉन्च के साथ पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। प्लाइवुड हाउस द्वारा संचालित यह नया शोरूम 191/3 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस रोड़, कोलकाता- 700040 में स्थित है, जो उभरते रिहायशी एवं कमर्शियल मार्केट्स में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशन समाधानों को उपभोक्ताओं के करीब लाने की फेनेस्टा की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है। नया लॉन्च किया गया शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी और एलुमिनियम विंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह शोरूम घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनरों एवं बिल्डरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगा, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स वाले मजबूत और आकर्षक फेनेस्ट्रेशन समाधान चाहते हैं।
लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘प्रीमियम बिल्डिंग समाधानों की बढ़ती मांग के चलते कोलकाता हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट है, उपभोक्ता इन प्रोडक्ट्स में डिज़ाइन एवं परफोर्मेन्स के साथ-साथ मजबूती की भी उम्मीद रखते हैं। प्लाइवुड हाउस के साथ साझेदारी में कोलकाता में नए शोरूम का लॉन्च, उच्च क्षमता वाले क्षेत्रीय बाज़ारों में हमारी मौजूदगी के विस्तार और क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए हमारे आधुनिक फेनेस्ट्रेशन प्रोडक्ट्स को और अधिक सुलभ बनाने के प्रयासों को दर्शाता है। यह शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा की व्यापक प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे रिहायशी एवं कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए सोच-समझ कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।“
इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता के इनोवेशन्स एवं उपभोक्ता उन्मुख सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयासों को जारी रखे हुए है। कोलकाता का यह शोरूम शानदार डिज़ाइनों, आधुनिक इंजीनियरिंग एवं टिकाउ परफोर्मेन्स पर फेनेस्टा के फोकस को दर्शाता है। देश भर में 400 से अधिक डीलरों के बढ़ते नेटवर्क तथा नेपाल, भूटान, मालदीव्स, श्रीलंका, घाना और केन्या जैसे देशों में मौजूदगी के साथ फेनेस्टा इनोवेशन, गुणवत्ता और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस जारी रखे हुए है और विभिन्न मार्केट्स में फेनेस्ट्रेशन के अनुभव को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। कोलकाता के नए शोरूम का लॉन्च भारत के लिए विंडोज़ एवं डोर्स के अनुभव को बदलने की फेनेस्टा की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
