विंडोज और डोर्स (खिड़की और दरवाजे) बनाने वाली प्रमुख कंपनी फेनेस्टा ने ६ फरवरी को पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया है। ‘बालाजी आर्ट एंड होम एलएलपी’ द्वारा संचालित यह शोरूम बर्धमान सदर के कंचननगर स्थित पद्मपुकुर में स्थित है। कंपनी के अनुसार, यह नया शोरूम ग्राहकों को फेनेस्टा के व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो का एक इमर्सिव (गहरा) अनुभव प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपनी पसंद के उत्पाद चुनने में आसानी होगी।
फेनेस्टा के बिजनेस हेड साकेत जैन के अनुसार, पश्चिम बंगाल कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण विकास बाजार बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण तेजी से होता शहरी विकास और प्रीमियम व ऊर्जा-कुशल निर्माण समाधानों की बढ़ती मांग है। ‘बालाजी आर्ट एंड होम एलएलपी’ के साथ यह साझेदारी कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपनी पहुंच का विस्तार करना और क्षेत्र के ग्राहकों के लिए अपने उत्पादों की उपलब्धता को बेहतर बनाना चाहती है।
