हाथियों का डर, प्रशासन की तत्परता: परीक्षार्थियों को सुरक्षित केंद्र पहुँचाने के लिए सड़क पर उतरा वन

आज से माध्यमिक परीक्षा 2026 का आगाज हो गया है। बागডোগরা और आसपास के वन क्षेत्रों में हाथियों और तेंदुओं के आतंक को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। कार्शियांग वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर छात्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने का जिम्मा उठाया है। बागडोगरा  और संलग्न वन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय अक्सर हाथियों की आवाजाही बनी रहती है।

साथ ही इन इलाकों में तेंदुओं (चीता बाघ) की भी भारी मौजूदगी है। छात्रों को किसी भी अनहोनी से बचाने के लिए वन विभाग की टीमें संवेदनशील रास्तों पर गश्त कर रही हैं। उत्तर बंगाल राजकीय परिवहन निगम (NBSTC) की ओर से जंगल से सटे इलाकों के लिए विशेष बसें चलाई गई हैं।आज सुबह से ही बागडোগরা, एम.एम. तराई, ताराबाड़ी, त्रिहाना, पानीघाटा और नक्सलबाड़ी जैसे इलाकों से परीक्षार्थी सुरक्षित रूप से अपने केंद्रों तक पहुँचे।

वन विभाग और पुलिस की गाड़ियाँ उन रास्तों पर तैनात रहीं जहाँ जंगली जानवरों के हमले का सबसे अधिक खतरा रहता है।अभिभावकों ने प्रशासन की इस सक्रियता पर राहत जताई है। वन विभाग का कहना है कि परीक्षा के प्रत्येक दिन यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी ताकि किसी भी छात्र की परीक्षा में बाधा न आए।

By Sonakshi Sarkar