विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुआ दुआरे सरकार

350

गाजोल प्रखंड के करकच ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में दुआरे सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया| मंगलवार को संबंधित ग्राम पंचायत के अमशोल हाई स्कूल में दुआरे सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इसके अलावे  दुआरे सरकार कार्यक्रम का आयोजन कोयल प्राइमरी स्कूल, अमशोल  प्राइमरी स्कूल, उपडेल प्राइमरी स्कूल, अहोरा प्राइमरी स्कूल में भी हुआ। आज सरकार द्वारा उन्मुख परियोजना कन्याश्री, कृषि परियोजना, युवाश्री, स्वास्थ्यसाथी और अन्य सेवा के लिए दुआरे सरकार के माध्यम से अनुरोध किया गया। गाजोल प्रखंड के एक अधिकारी सुजॉय दास ने बताया कि आज के दिन करकच क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में दुआरे सरकार का आयोजन किया गया है| आम लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए, सरकारी परियोजना को दुआरे सरकार द्वारा परिचालित किया गया हैं |