खूंटी पूजा के साथ देशबंधुपाड़ा सुब्रत संघ के दुर्गा पूजा का हुआ आगाज

62

सिलीगुड़ी  (न्यूज़ एशिया )ঃ  देशबंधुपाड़ा सुब्रत संघ ने खूंटी पूजा के माध्यम से आज दुर्गा पूजा का आगाज किया। आज से दुर्गा पूजा पंडाल का काम शुरू हो गया.सुब्रत संघ सिलीगुड़ी और उत्तरी बंगाल में आकर्षक दुर्गा पूजा मंडप तैयार करने के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से सुब्रत संघ लगातार आकर्षक पूजा मंडप प्रस्तुत कर सिलीगुड़ी के लोगों का दिल जीतने में सफल रहा है।

 इस वर्ष सुब्रत संघ  67वें वर्ष में प्रवेश कर गया  है। इस साल पूजा का विशेष आकर्षण “दृष्टिकोण” है। मूलतः हम अलग-अलग चीजों या मुद्दों को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। आप किसी भी तरह से किसी चीज को देखते है, इसकी एक झलक  पूजा मंडप को देखने को मिला। इस पूजा मंडप का निर्माण इस बार मेदिनीपुर के कलाकारों द्वारा अपनी पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से किया जायेगा।

क्लब के सचिव और पूजा समिति के अध्यक्ष भास्कर विश्वास और पूजा समिति की सचिव राबिया नाथ ने कहा कि इस साल उन्होंने जो थीम रखी है, वह लोगों का दिल जीत लेगा। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी पूजा मंडल में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी पूजा परिसरों को सीसी कैमरे से कवर किया जायेगा.